फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की शादी पर रामदेव का बड़ा खुलासा

Sun, 27 Apr 2014 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की शादी नहीं, राहुल गांधी की शादी एक मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी एक विदेशी लड़की से शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन


उनकी मां उन्हें ऐसा करने से रोक रही है कि अगर विदेशी लड़की से शादी करोगे तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाओगे। बाबा रामदेव वीरवार को एक समागम में हिस्सा लेने होशियारपुर आए थे। योग गुरु ने इजाजत न मिलने की बात कहते हुए होशियारपुर प्रेस क्लब में अपनी औपचारिक प्रेस वार्ता रद्द करने के बाद क्लब के बाहर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

सोनिया गांधी जारी करती हैं चरित्र प्रमाण पत्र

योग गुरु बाबा रामदेव का कहना था कि देश में कांग्रेस ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोटा जा रहा है। हालत यह है कि मानो यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के निवास पर ही सारे प्रमाणपत्र जारी होते हों कि कौन राजनीतिक है, कौन गैर राजनीतिक है, कौन अच्छे चरित्र का है, क्या देश हित में है और क्या नहीं।

उनका कहना था कि दस जनपथ से बंटने वाले ऐसे प्रमाणपत्रों की न तो हमें जरूरत है और न ही हम अपना आंदोलन बंद करने वाले हैं। वीरवार को एक समागम में हिस्सा लेने से पहले पत्रकारों के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि गांधी परिवार का पूरा कुनबा भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है और अब उन्हें देश की सत्ता से दूर करने का समय आ गया है।
विज्ञापन

गंदगी को हटाने के लिए नरेंद्र मोदी की अगुवाई जरूरी

बाबा ने कहा कि देश से राजनीतिक गंदगी को हटाने के लिए नरेंद्र मोदी की अगुवाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी ही देश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के साथ-साथ विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने के योग्य हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी में ही काबलियत है, जो विदेशों में पड़ा काला धन वापस लाने के लिए सख्त फैसला ले सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी की अगुवाई के अधीन राजग देश भर में से 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा। होशियारपुर से लोकसभा उम्मीदवार विजय सांपला को जीत का आशीर्वाद देते हुए कामना की कि सांपला बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें