हजकां जिलाध्यक्ष शशि शर्मा ने रविवार को पार्टी छोड़ने के चंद घंटों बाद ही हरियाणा जनचेतना पार्टी के सुप्रीमो विनोद शर्मा के खिलाफ घर में धमकी देने की शिकायत दी है।
सेक्टर-2 स्थित पुलिस चौकी में मिली शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।
हजकां से टिकट नहीं मिलने से नाराज शशि शर्मा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान हजकां पर धोखा देने वाली पार्टी का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि अब वह वह किस पार्टी को समर्थन देंगे।