फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह आज संभालेंगे चुनावी कमान

Sun, 28 Sep 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधान सभा के रण को फतह करने के लिए भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। आने वाले 15 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री प्रदेश में रैलियां करेंगे।
विज्ञापन


दिग्गजों के दौरे की यह फेहरिस्त सोमवार से शुरू हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह प्रदेश का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगे। वह सोमवार शाम को रोहतक में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भी लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी अनिल जैन ने रविवार को हुडा कांप्लेक्स स्थित पार्टी कार्यालय में बताया कि अमित शाह सोमवार सुबह करनाल, टोहाना और लोहारू में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद देर शाम रोहतक आएंगे।
विज्ञापन


यहां पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद मंगलवार को वह नारनौंद, नीलोखेड़ी और गुड़गांव में होने वाली जनसभा में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 रैलियां करेंगे

जैन ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 रैलियां करेंगे। रैलियों का शेड्यूल जल्द घोषित कर दिया जाएगा। उनके अलावा पूर्व राष्ट्रीयाध्यक्ष राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उमा भारती, शिवराज सिंह, उदीत राव और स्मृति ईरानी सरीखे दिग्गज और केंद्रीय नेता भी प्रदेश में रैलियां करेंगे।

इन रैलियों के समय और स्थान को लेकर आलाकमान मंथन कर रही है। जैन ने बताया कि इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, कृष्णपाल गुर्र्जर, कैप्टन अभिमन्यु, चौधरी बिरेंद्र सिंह और ओमप्रकाश धनखड़ के कार्यक्रम में भी प्रदेश में लगातार चलेंगे। कुल मिलाकर इस बार भाजपा की प्रदेश में कमल खिलाने की पूरी पूरी कोशिश रहेगी।

घोषणा पत्र जारी करने के सवाल के जवाब में जैन ने बताया कि एक या दो अक्टूबर को इसे जारी कर दिया जाएगा। घोषणा पत्र बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि भाजपा घोषणा पत्र के साथ-साथ आरोप पत्र भी जारी करेगी। जिसमें कांग्रेस और अन्य पार्टियों के काले कारनामों को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन

इनेलो से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं

एक सवाल के जवाब में अनिल जैन ने कहा कि इनेलो जैसी भ्रष्ट और तानाशाही सोच रखने वाली पार्टी से भाजपा कभी भी समझौता नहीं करेगी। यदि इनेलो के साथ समझौता करना होता तो लोकसभा चुनाव के दौरान ही हो जाता। लेकिन भाजपा इस बार अपने बूते प्रदेश में सरकार बनाएगी।

जैन ने इनेलो सुप्रीमो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने जींद रैली में सभी कायदे-कानून ही नहीं आदर्श आचार संहिता को भी तोड़ा है। ऐसे भ्रष्ट लोगों ने जनता के साथ जो किया है। उसे जनता अभी तक भूली नहीं है।

टिकट बंटवारे को लेकर नहीं रहा कोई विवाद
अनिल जैन ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनाव और पार्टी दोनों का ही स्तर बढ़ गया है। कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ मेहनत में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी विडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश के सभी प्रत्याशियों से बात की है। पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें