फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के मिला कंकाल, पुलिस ने खंगाले श्मशान घाट और आसपास के इलाके

Fri, 26 Apr 2024 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर थाना कैंट की पुलिस ने इस मानव कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएनडीयू और इसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ श्मशान घाट की भी गहनता से जांच की।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाईपास रामतीर्थ रोड के पास यूआईटी विभाग और अन्य रिहायशी इलाकों में उस समय सनसनी फैल गई जब विभाग के पास क्रिकेट ग्राउंड में एक मानव कंकाल पड़े होने की खबर फैल गई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही यूआईटी विभाग की ओर विद्यार्थियों, शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों की आवाजाही शुरू हुई, विभाग के क्रिकेट मैदान पर एक मानव कंकाल देखा गया और इसकी सूचना तुरंत जीएनडीयू अधिकारियों को दी गई। जीएनडीयू सुरक्षा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देखा कि मानव कंकाल को लावारिस कुत्ते खींचकर ले जा रहे थे।

इसकी सूचना जिला पुलिस को दी गई। थाना कैंट की पुलिस ने इस मानव कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएनडीयू और इसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ श्मशान घाट की भी गहनता से जांच की। वहीं रहस्यमय परिस्थितियों में किसी के लापता होने के संबंध में भी गहन जांच की जा रही है। शुक्रवार बाद दोपहर इस मानव कंकाल को पुलिस ने कब्जे में लेकर घटनास्थल से हटा दिया। इस घटना को लेकर आसपास के इलाकों में भय और आशंका का माहौल बना हुआ था और लोग तरह-तरह की अटकलें लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें