फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वुमन वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ की लगातार दूसरी हार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनियर वुमन वनडे ट्राफी में चंडीगढ़ को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। जयपुर में चल रही वनडे ट्राफी में रविवार को आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ अंाध्र प्रदेश को 4 अंक मिले। इससे पहले मैच में 12 मार्च को चंडीगढ़ को गोवा के हाथों 78 रन से शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए मैच में आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी को चुनते हुए चंडीगढ़ टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। चंडीगढ़ ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। चंडीगढ़ को पहला झटका उस समय लगा, जब सलामी बल्लेबाज मोनिका पांडेय 12 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गई। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज दिव्या शर्मा का साथ देने कप्तान अमनजोत कौर मैदान पर उतरी। दोनों खिलाड़ियों ने रन जोड़ना शुरू किया था कि दिव्या शर्मा 27 रन के निजी स्कोर पर गेंदबाज चंद्रलेखा का शिकार हो गई। उस समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 70 रन था।
मैदान पर उतरी मनीषा शून्य पर आउट होकर चलती बनी। मैदान पर आई सुमन ने संभल कर खेलना शुरू किया। इसी बीच कप्तान अमनजोत कौर ने अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। टीम का स्कोर 117 रन पहुंचते ही सुमन 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गई। वहीं, 6 चौकों की मदद से 50 रन पूरा कर चुकी अमनजोत कौर को गेंदबाज अनुषा ने आउट किया। इसके बाद काशवी गौतम 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गई। चंडीगढ़ की टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। पी. गुलेरिया ने नाबाद 30 और रजनी देवी ने नाबाद 15 रन बनाए। गेंदबाजी में अंाध्र प्रदेश की ओर से चंद्रलेखा ने 10 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट, ज्योति ने 9 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट, सरण्य ने 10 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट, अनुषा ने 9 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र प्रदेश की टीम ने 46.1 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से वी. पुष्पा ने 8 चौकों की मदद से सर्वाधिक 58 रन बनाए। पुष्पा को गेंदबाज काश्वी गौतम ने आउट किया। आंध्र प्रदेश की कप्तान अनुषा को 55 रन के निजी स्कोर पर चंडीगढ़ की कप्तान अमनजोत कौर ने आउट किया। इसके बाद लक्ष्मी को गेंदबाज पारुल सैनी ने 8 रन, हिमा बिंदु को अमनजोत कौर ने 7 रन, चंद्रलेखा को काशवी गौतम ने 8 रन पर आउट किया। पद्मा ने नाबाद 10 रन और सुधा रानी ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चंडीगढ़ से काशवी गौतम ने 8.1 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट, अमनजोत कौर ने 10 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट, पारुल सैनी ने 8 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें