फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा देने वाली सीनियर रेजिडेंट ने पीजीआई छोड़ा, मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनियर्स पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पीजीआई की सीनियर रेजिडेंट व पश्चिम बंगाल निवासी डॉ. अभिनंदया मुखोपाध्याय के इस्तीफा मामले की जांच शुरू हो गई है। डीन एकेडमी प्रो. जीडी पुरी की अध्यक्षता में वीरवार को जांच कमेटी का गठन कर दिया गया। कमेटी को घटना के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर उसकी रिपोर्ट पीजीआई निदेशक को जल्द से जल्द सौंपनी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ इस्तीफा देने के बाद सीनियर रेजिडेंट डॉ. अभिनंदया पीजीआई छोड़कर जा चुकी हैं। उनसे अभी तक पीजीआई प्रशासन ने कोई संपर्क नहीं किया है। वहीं, पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ठाकुर का कहना है कि जल्द ही जनरल बॉडी की मीटिंग बुलाकर आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि डॉ. अभिनंदया ने सीनियर्स पर प्रताड़ित करने के साथ ही मरीजों के इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें