पंजाब यूनिविर्सटी के बैडमिंटन हॉल में चल रही सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शनिवार को कई रोचक मुकाबले हुए। इनमें महाराष्ट्र की नेहा पंडित ने एसएसआई की रशिका राजे को 21-15,14-21, 24-22 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ही महाराष्ट्र की रेवती ने पेट की रूतविका को 21-14, 21-7 से, एआई की रेशमा कार्तिक ने पेट की पीसी तुलसी को 21-10, 21-8 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। लड़कों के वर्ग में एआई के चिराग सेन ने सीजी के श्रैयांस जायसवाल को 21-9, 21-9 से, पेट के सौरभ वर्मा ने एमपी के अदित्या जोशी को 21-8, 19-21, 21-11 से हराया।
रेलवे के नीरज वशिष्ठ ने पेट के गुरुसाईदत को 21-12, 21-10 से, एमपी के प्रतूल जोशी ने एआई के समीर वर्मा को 21-8, 13-21, 21-10 से शिकस्त दी। डबल्स के मुकाबलों में एआई के जे मेधनन और के मनीषा की जोड़ी ने मिलकर दिल्ली के मोहित और एआई के संतोष को 21-12, 21-16 से हराया। उत्तराखंड के कु हू गर्ग और असम के निगशी हजारिका की जोड़ी ने मिलकर कर्नाटक के एस राम और केरल के सुनील सारा की जोड़ी को 21-16, 21-19 से हराया।