फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: सेवानिवृत्त आईएएस पीके दास की जगह एचवीपीएनएल के चेयरमैन होंगे एके सिंह

Wed, 10 Jan 2024 05:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीके दास को 2022 में सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी। पीके दास की गिनती ईमानदारी अफसरों में की जाती है। साथ ही वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भी विशवास पात्र अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस पीके दास से एचवीपीएनएल (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड) के चेयरमैन की जिम्मेदारी वापस ले ली है। अब उनके स्थान पर बिजली निगम के एसीएस एके सिंह को चेयरमैन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, पीके दास हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन


पीके दास को 2022 में सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी। पीके दास की गिनती ईमानदारी अफसरों में की जाती है। साथ ही वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भी विशवास पात्र अधिकारी हैं। बिजली महकमे में उन्होंने बेहतर काम किया है। गौर हो कि नए साल की शुरुआत में ही हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर अफसरशाही में फेरबदल किया था। एचवीपीएनएल के एमडी मोहम्मद साइन की जगह डॉ. अमित अग्रवाल को एमडी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें