फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हिमाचल को पंचकूला में जमीन देगा हरियाणा, कुसाऊ डैम की दिक्कतों को दूर करेगी तकनीकी कमेटी

Wed, 10 Jan 2024 05:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बुधवार को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव की बैठक हुई। इसमें दोनों राज्यों के बीच तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। हरियाणा सरकार पंचकूला में हिमाचल प्रदेश को जमीन देने पर राजी हो गई है। यह बैठक हरियाणा भवन में आयोजित की गई।  
विज्ञापन
मनोहर लाल और सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसाऊ डैम को लेकर आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिए हिमाचल और हरियाणा प्रदेश के अधिकारियों की अलग-अलग तकनीकी कमेटी बनेगी। यह कमेटी तमाम दिक्कतों को दूर कर रिपोर्ट देगी। बाद में इसी रिपोर्ट के आधार पर लटके प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा पंचकूला में हिमाचल को जमीन देने पर राजी हो गया है। इसके लिए हिमाचल को तीन विकल्प दिए गए हैं। जल्द ही हिमाचल के अधिकारी जमीन का मुआयना करेंगे।

विज्ञापन


यह फैसले बुधवार को यहां हरियाणा के मुख्य संजीव कौशल और हिमाचल के मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना के बीच हुई बैठक में लिया गया। हरियाणा निवास में हुई बैठक में पानी और बिजली के मुद्दों पर भी मंथन किया गया। बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने कहा बैठक काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। दोनों राज्यों ने अपने अपने तर्क रखे हैं। गौर हो कि इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच भी दो बैठकें हो चुकी हैं। पानी को लेकर भी दोनों प्रदेशों में विवाद चल रहा है। बाद में हरियाणा की तरफ से केंद्र को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें