फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दो सौ लोगों ने एक साथ मनाया जन्मदिन

Tue, 07 Jan 2014 01:04 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी का बर्थडे हो तो झट मुंह से निकलता है हैपी बर्थडे या पार्टी। यह दोनों बातें साथ में हुईं जब ट्राईसिटी के लगभग 200 लोगों ने अपना बर्थडे निक बेकर्स के संस्थापक और मुख्य शेफ निखिल मित्तल के साथ मनाया।
विज्ञापन


निक बेकर्स सेक्टर 35 में शाम 5 बजे से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कोई अपना 73वां जन्मदिन मना रहा था तो कोई मात्र तीसरा। इन सबका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे निखिल मित्तल।

पिछले छह साल से अपना बर्थडे इसी खास अंदाज में मना रहे 34 वर्र्षीय निखिल ने कहा कि ‘यह आइडिया मेरे पापा का था जिसे लोगों ने खूब सराहा। आज छह साल हो गये जब मैं अपना बर्थडे इसी तरह ट्राईसिटी के लोगों के साथ मना रहा हूं’।   
विज्ञापन


आर्मी इंजीनियरिंग सर्विसिस से रिटायर्ड पंचकूला सेक्टर 9 निवासी हंस राज शारदा, अपना 73वा जन्मदिन मनाने पहुंचे और कहा ‘मुझे निक बेकर्स की क्वालिटी बहुत पसंद है। तो यहां अपना बर्थडे मनाना तो मजेदार होता ही।

सुबह से वैसे तो कहीं नहीं गया लेकिन यहां आने का प्लान फिक्स था। पिछले साल भी मैंने अपना बर्थडे निक बेकर्स के साथ मनाया था’।

बर्थडे में सबसे छोटा बर्थडे बॉय
सेक्टर 11 चंडीगढ़ का हरजीव अपनी मम्मी के साथ तीसरा बर्थडे मनाने पहुंचा। जैसे ही निक बेकर्स के संस्थापक निखिल ने उसे अपने साथ केक काटने की पेशकश की तो हरजीव चहकते हुए केक तक आया और काटने लगा।
पीयू में एमए दूसरे वर्ष के छात्र हरमनदीप सिंह ने कहा ‘निक बेकर्स यूथ में बड़ा फेमस है, इसीलिए यहां अपना जन्मदिन मनाना स्पेशल लगता है। तीन जनवरी से ही मैने अपने नाम का रजिस्ट्रेशन करवा दिया था। निक बेकर्स ने सभी बर्थडे वाले लोगों को 1 किलो बर्थडे केक भी दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें