फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मिनी सचिवालय का सीनियर सहायक दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रिश्वतखोरी में फंसे पंजाब मिनी सचिवालय के हेल्थ विभाग के सीनियर सहायक सुरिंदरजीत सिंह शाह को यूटी विजिलेंस की टीम ने वीरवार कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के विजिलेंस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान विजिलेंस टीम आरोपी से अंडर सेक्रेट्री गुरलाल सिंह की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, विजिलेंस टीम जल्द ही जांच में शामिल होने के लिए गुरलाल सिंह को समन भेजेगी ताकि यह साफ हो सके कि इस रिश्वतखोरी में और कितने लोगों की भूमिका रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते बुधवार को विजिलेंस टीम को शिकायतकर्ता फरीदकोट (पंजाब) के मेडिकल ऑफिसर ने बताया था कि उन्हें प्रायोजित उम्मीदवार के रूप में चंडीगढ़ स्थित पीजीआई एमडी/एमसी के लिए चुना गया है। एनओसी पर हस्ताक्षर के लिए फाइल पंजाब सचिवालय में डायरेक्टर हेल्थ सर्विस को भेजी गई थी। शिकायत में बताया कि बुधवार को वह उक्त विभाग में एनओसी लेने के लिए आए थे। इस दौरान वहां पर सीनियर सहायक सुरिंदरजीत सिंह शाह ने उनसे 15 हजार रुपयों की रिश्वत मांगी। इसके बाद उन्होंने यूटी विजिलेंस में शिकायत दे दी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस डीएसपी दीपक यादव की अगुवाई में इंस्पेक्टर ऊषा रानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पंजाब मिनी सचिवालय के पिछली साइड में रिश्वत के 15 हजार रुपयों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी सेक्टर-39 निवासी सुरिंदरजीत सिंह शाह ने रिश्वत हेल्थ विभाग के अंडर सेक्रेट्री गुरलाल सिंह का नाम लेकर मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें