फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन सुधार के बाद होने चाहिए सीनेट चुनाव : पूर्व वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर ने सीनेट चुनाव पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि सीनेट चुनाव शासन सुधार के बाद होने चाहिए थे। ऐसा होता तो पीयू को अधिक लाभ मिलता।
विज्ञापन

पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर का कहना है कि शासन सुधार पर मंथन 2016 से शुरू हुआ था। पांच साल में शासन सुधार नहीं हो पाया। यह प्रकरण उस दौरान हाई कोर्ट में भी चला, लेकिन अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंच पाए। इसका नोटिफिकेशन जारी करना था। यह केंद्र सरकार के हाथ में है। कुछ समय पहले बनी उच्च स्तरीय समिति ने शासन सुधार का प्रस्ताव तैयार किया, लेकिन वह अभी तक लागू नहीं हो सका। उसका नोटिफिकेशन वहां से जारी होना था। इस बीच सीनेट चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। पीयू को इस दिशा में कदम बढ़ाना था। पीयू को हाई कोर्ट में पहल करनी थी। उनका कहना है कि पीयू का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब शासन सुधार की प्रक्रिया यहां लागू हो जाएगी और उसी के मुताबिक सीनेट के चुनाव हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें