फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू: कोरोना के कारण बदली व्यवस्था... इस बार सीनेट चुनाव में होंगे दो मतदान केंद्र

Sat, 25 Jul 2020 10:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

कोरोना के कारण इस बार सीनेट चुनाव की व्यवस्थाएं बदलने जा रही हैं। इस बार दो मतदान केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। एक पर प्रोफेसर वोट डालेंगे तो दूसरे पर एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर। दोनों ही बूथों पर उम्मीदवार आठ आठ फीट की दूरी पर बैठेंगे। मतदान स्थल पर कानाफूसी भी इस बार बंद रहेगी।

विज्ञापन


वोटर आएंगे और वोट डालकर सीधे घर जाएंगे। मतदान स्थल के बाहर भीड़ लगाना मना होगा। इसके अलावा सीनेट चुनाव आधा घंटा पहले शुरू हो सकता है और आधे घंटे बाद खत्म होगा। वह इसलिए कि सभी मतदाता एक साथ नहीं आ पाएंगे। ऐसे में समय कम न पड़े, इसलिए एक घंटे का समय अतिरिक्त होगा। हालांकि अभी इस प्लान पर मुहर लगनी बाकी है।

पीयू प्रशासन सीनेट चुनाव की तैयारियां बड़े स्तर पर कर रहा है ताकि कोई कोरोना की चपेट में न आने पाए और चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएं। सीनेट चुनाव हमेशा लॉ ऑडिटोरियम में होता है। यहीं प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर्स वोट डालते हैं। यहां भीड़ जमा होती हैं। पर्चियां वोटरों के हाथ से होते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचती हैं। वहां अंदर उम्मीदवारों से भी मुलाकात वोटरों की होती है। साथ ही वोटर व उम्मीदवारों में व ग्रुपों में कानाफूसी जबरदस्त होती है।
विज्ञापन


दिनभर भीड़ जमा रहती है। इस बार कोरोना के कारण मतदान केंद्रों पर अलग नजारा देखने को मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि लॉ ऑडिटोरियम के अलावा जिम्नेजियम हॉल को भी मतदान स्थल बनाने की तैयारी चल रही है ताकि भीड़ दो हिस्सों मे बंट जाए। जिम्नेजियम हॉल में एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर वोट डालेंगे। हर मतदान स्थल के बाहर आठ से दस गोले बनाए जाएंगे उन पर वोटर खड़े होंगे।

विज्ञापन

मास्क जरूरी.. सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था होगी

दोनों मतदान केंद्रों पर जैसे ही वोटर पहुंचेंगे तो पहले एक गेट पर हाथ सैनिटाइज करेंगे और उसके बाद जाकर वोट देंगे। दूसरे गेट से बाहर निकलेंगे तो वहां भी सैनिटाइज की व्यवस्था होगी। मास्क हर वोटर को पहनना होगा। मतदान केंद्र के बाहर समूह में चार व पांच से अधिक लोग नहीं खड़े हो पाएंगे। ग्रुप लीडर भी मतदान केंद्रों पर दो बार ही आ सकेंगे। बाकी प्रचार फोन या अन्य माध्यमों से वह कर सकते हैं।

वोटों की गिनती की व्यवस्था कुछ ऐसे होगी
सीनेट के चुनाव पीयू कैंपस में 14 सितंबर को हो जाएंगे। अगले दिन वोटों की गिनती शुरू होगी। हर साल इस व्यवस्था में एक स्थान पर 20 से 25 लोगों को लगाया जाता है, लेकिन इस बार यह संख्या लगभग 10 तक रहेगी। सूत्रों का कहना है कि भीड़ अधिक होने से कोरोना के प्रसार में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

27 तक होंगे नॉमिनेशन
पीयू कैंपस की सीटों के लिए नॉमिनेशन उम्मीदवार 27 जुलाई तक तीन बजे तक करवा सकते हैं। उसके बाद स्वीकार नहीं होंगे। 5 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होगी और 14 सितंबर को चुनाव होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें