फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून को मोदी संग सेल्फी भी ले सकेंगे लोग, जानिए कैसे?

Thu, 19 May 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन कैपिटल कांप्लेक्स में आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी भी ले सकेंगे। इसके लिए प्रशासन आयोजन स्थल पर स्पेशल सेल्फी जोन बनाने जा रहा है। इस सेल्फी जोन में आकर कोई भी सेल्फी ले सकेगा। प्रधानमंत्री मोदी सेल्फी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। प्रशासन उनके सेल्फी प्रेम को देखते हुए सेल्फी जोन बनाएगा।
विज्ञापन


हालांकि यह सेल्फी आप अपने फोन से नहीं ले पाएंगे। मुख्य कार्यक्रम में सुरक्षा के कारण मोबाइल ले जाना वर्जित होगा। सेल्फी के लिए प्रशासन कैमरे का इंतजाम करेगा। बाद में यह फोटो लोगों को भेज दी जाएगी। कार्यक्रम में एंट्री भी कार्ड को टच करने के बाद होगी। टच करते ही व्यक्ति की फोटो स्क्रीन पर आ जाएगी। जिस पर वेलकम टू इंटरनेशनल योगा डे-2016 लिखा होगा।

योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग का जायजा लेने आएंगे बाबा रामदेव
योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग का जायजा लेने योगगुरु रामदेव चंडीगढ़ आएंगे। बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव 11 जून से 15 जून तक शहर में ही रुकेंगे। शहर के सभी 200 योग सेंटरों पर चल रही ट्रेनिंग का बाबा जायजा लेंगे। पतंजलि योग संस्थान योग दिवस के आयोजन में प्रशासन का सहयोगी है।
विज्ञापन


सिर्फ ट्रेनिंग से नहीं बनेगी बात
योग प्रोटोकॉल की महीना भर चलने वाली ट्रेनिंग करने से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आसन करने का मौका नहीं मिलने वाला। बल्कि योग आसन में निपुणता होने पर ही यह मौका मिलेगा। सभी 200 योग सेंटरों से प्रशासन बेस्ट परफॉर्मस को ही कैपिटल कांप्लेक्स में योग करने का मौका देगा। जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं होगी वह अपने योग सेंटर पर ही योग दिवस पर आसन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें