चंडीगढ़। जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़ में नंदी फाउंडेशन महिंद्रा के सहयोग से 44 किटों का सफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करना और समाज में सहयोग एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देना था।
विकास और उद्यमिता मंत्रालय में उप सचिव मुख्य अतिथि इंदु भूषण ने समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला और इस पहल की सराहना की। निदेशक डॉ. अरविंद सिंघी, चेयरमैन वाईके आनंद, बोर्ड सदस्य अनीता शर्मा और डेरी जराबी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रयास को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया। 44 लाभार्थियों को स्व रोजगार किट वितरित की गई जिससे की उनको उद्यमी बनने में मदद मिलेगी।