फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंचकूला के सेहज ठाकुर ने पटियाला के विरेश जिंदल को 15-10, 15-10 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से नार्थ जोन कैश प्राइज बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुुरुआत शुक्रवार को सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में हुई। टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों के वर्ग के अंडर-11, 13, 15 और 17 आयु वर्ग में खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। उद्घाटन खेल निदेशक सौरभ अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में लड़कों के अंडर-13 वर्ग में हिमाचल के कृश ने कपूरथला के एकमबीर को 15-10, 15-4 से हराया। अन्य मुकाबलों में पंचकूला के सेहज ठाकुर ने पटियाला के विरेश जिंदल को 15-10, 15-10 से, लुधियाना के आरव ने शिवालिक के वरुण सेठी को 15-8, 15-4 से, गुरु़ग्राम के विराज सिंह ने सेक्टर-38 के अविराज सिंह को 15-5, 15-5 से हराया।
अन्य मुकाबलों में करनाल के रणविजय सिंह ने हिमाचल के रेयांश को 15-1, 15-3 से, लुधियाना के रेयान सिंह ने करनाल के विवान चौधरी को 15-12, 15-13 से मात देकर अगले राउंड में जगह बनाई। अंडर-11 वर्ग में लुधियाना के माधव ने गुरुग्राम के लक्ष्य सैनी को 15-1, 15-1 से और राजस्थान के रक्षित सिंह ने जालंधर के अभिजय को 15-1, 15-4 से मात दी।
विज्ञापन

समारोह के दौरान चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन ने मास्टर्स वर्ग के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इनमें वे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें आगामी विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। इनमें पंकज नैथानी, दीपक सक्सेना, कर्नल राजीव मेहता, साहिल, सतिंदर मलिक और माला गाबा का नाम शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें