प्रशासन ने वर्ष 2014 में होने वाली सार्वजनिक छुट्टियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। प्रशासन ने 17 छुट्टियों को पब्लिक हॉलीडे घोषित किया है।
इनमें से सिर्फ गणतंत्र दिवस का अवकाश ही रविवार को पड़ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को जहां साल में 16 छुट्टियां मिलेंगी, वहीं साल में वह दो रिट्रिक्टेड हॉलीडे भी ले सकते हैं।
बता दें कि पिछले साल कई छुट्टियां रविवार को पड़ी थीं। अगले साल अधिकतर छुट्टियां मंगलवार व वीरवार को होंगी। कर्मचारी चाहें तो एक दिन की सीएल लेकर चार छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।
साल में कई बार ऐसा संयोग बन रहा है। अक्तूबर में तो 7 अक्तूबर को एक सीएल लेकर एक सप्ताह की छुट्टी का मजा लिया जा सकता है।
इसी तरह अगस्त में भी चार छुट्टियां एक साथ है। प्रशासन ने इस साल छुट्टियों की सूची में बैसाखी, डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती और महावीर जयंती को शामिल नहीं किया है।
हालांकि, बैसाखी और महावीर जयंती एक ही दिन 13 अप्रैल को रविवार को पड़ रहे हैं।
2014 के लिए घोषित अवकाश
गुरु गोबिंद सिंह जयंती-07 जनवरी (मंगलवार)
गणतंत्र दिवस -26 जनवरी (रविवार)
गुरु रविदास जयंती-14 फरवरी (शुक्रवार)
महाशिवरात्रि-27 फरवरी (वीरवार)
होली-17 मार्च (सोमवार)
राम नवमी-8 अप्रैल (मंगलवार)
गुड फ्राइडे -18 अप्रैल (शुक्रवार)
ईद-उल-फितर-29 जुलाई (मंगलवार)
स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त (शुक्रवार)
जन्माष्टमी-18 अगस्त (सोमवार)
महात्मा गांधी जयंती-2 अक्तूबर (वीरवार)
दशहरा-3 अक्तूबर (शुक्रवार)
ईद-उल-जुहा-6 अक्तूबर (सोमवार)
महर्षि बाल्मीकि जयंती -8 अक्तूबर (बुधवार)
दीवाली-23 अक्तूबर (वीरवार)
गुरू नानक देव जयंती-06 नवंबर (वीरवार)
क्रिसमस डे-25 दिसंबर (वीरवार)
कुछ अन्य छुट्टियां
मकर संक्राति-14 जनवरी (मंगलवार)
बसंत पंचमी- 4 फरवरी (मंगलवार)
बुद्ध पूर्णिमा- 14 मई (बुधवार)
गोवर्द्धन पूजा- 24 अक्तूबर (शुक्रवार)
मुहर्रम-04 नवंबर (मंगलवार)
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस- 24 नवंबर (सोमवार)
जोड़ मेला -26 दिसंबर (शुक्रवार)
जोड़ मेला-27 दिसंबर (शनिवार)
जोड़ मेला- 28 दिसंबर (रविवार)
(प्रशासन ने ये रिस्ट्रक्टेड हॉलिडे भी घोषित किए हैं। कर्मचारी इनमें से दो छुट्टियां ले सकते हैं)।