पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे संबंधित रीजनल सेंटरों के विभिन्न डिपार्टमेंट्स में स्पोर्ट्स कोटे के तहत एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का ट्रायल 15 से 18 जुलाई के बीच होगा।
ट्रायल पीयू के बास्केटबॉल कोर्ट के नजदीक बने मैदान में लिए जाएंगे। एथलेटिक्स, क्रॉस कंट्री मैन-वुमन, आर्चरी, बॉल बैडमिंटन, बास्केटबॉल बेसबॉल, साफ्टबॉल, क्रिकेट और गतका के लिए 15 जुलाई को ट्रायल होंगे।
जबकि वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, अमेरिकन फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, नेट बॉल, टेनिस, हैंडबॉल के लिए 16 जुलाई को ट्रायल होंगे। वहीं स्क्वैश, स्वीमिंग, कनोइंग, रोइंग, याचिंग, साइकिलिंग और शूटिंग के लिए 17 जुलाई को ट्रायल होंगे।
18 जुलाई को बैडमिंटन बेस्ट फिजिक, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, फैंसिंग, जिमनास्टिक, रिद्मिक जिमनास्टिक, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, रेसलिंग, योग के लिए ट्रायल होंगे।
http://sports.puchd.ac.in/show-noticeboard.php पर आवेदक अपडेट जान सकते हैं। साथ ही क्वेयरी होने पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स से भी संपर्क कर सकते हैं।