फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घग्गर नदी के किनारे पर डीसीपी के आदेशों की धज्जियां

Mon, 13 Jul 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
घग्गर किनारे जाने पर पाबंदी के बावजूद यहां न तो मछली पकड़ने का सिलसिला थमा है और न ही सैर-सपाटे का। बारिश के कारण घग्गर का पानी अब बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए पंचकूला डीसीपी ने नदी किनारे जाने पर रोक लगाई थी, लेकिन आदेश जारी करने के बाद नदियों के किनारों पर नजर रखने का कोई इंतजाम नहीं किया गया।

नतीजतन, इन आदेशों की जमकर अवहेलना हो रही है। पंचकूला पुलिस ने यह आदेश घग्गर नदी, कौशल्या, डांगरी और जिले की सीमा में बहने वाली अन्य नदियों एवं नालों के लिए जारी किए थे।
विज्ञापन


इसमें लोगों के प्रवेश करने, नदियों किनारे नहाने व अन्य सामग्री एकत्रित करने पर पाबंदी है। यह आदेश 26 सितंबर तक लागू रहेंगे। इसके बावजूद बारिश में लोग नदियों के किनारे नहा रहे हैं।

बच्चे नारियल एवं सिक्कों के साथ अन्य सामग्री एकत्रित कर रहे हैं। पंचकूला में सेक्टर-24, नाडा साहिब के सामने से गुजरने वाली इस नदी के किनारे मछली पकड़ने वाले और बच्चे नहाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


डीसीपी के आदेशों की पालना के लिए पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट, पंचकूला और कालका एक्सईएन इरिगेशन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन आदेशों की अवहेलना खुलेआम हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें