फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः सिक्योरिटी कर्मियों को रोजगार छिनने का डर, आज स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव

Sun, 01 Mar 2020 03:32 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
Anil vij
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के वर्षों से कार्यरत में तैनात 3170 सिक्योरिटी ठेका कर्मचारी पहली अप्रैल से होने वाली संभावित छंटनी के खिलाफ रविवार को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ इन सिक्योरिटी कर्मियों को पूरा समर्थन दे रहा है। जबकि मजदूर संगठन सीटू भी उनके साथ है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग के तहत एक अप्रैल से सभी अस्पतालों व चिकित्सा केंद्रों की सिक्योरिटी हरियाणा के होमगार्ड जवानों के हाथ जाने वाली है। इससे इन 3170 सिक्योरिटी कर्मियों को रोजगार छिनने का खतरा बन गया है।

कर्मचारी संगठनों ने इस दौरान इन सिक्योरिटी कर्मियों को ही होमगार्ड विभाग में समायोजित करने की मांग की है, क्योंकि उनके पास अपने काम का लंबा अनुभव है। जबकि सरकार का उद्देश्य भी सरकारी चिकित्सा संस्थानों को सुरक्षित रखना है और ये कर्मचारी सालों से इसी काम में पहले से लगे हैं।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी, सीटू की प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा व महासचिव जय भगवान ने कहा कि वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के ढांचे में करीब 20 हजार के करीब ठेका कर्मचारी है, जो आउटसोर्सिंग पालिसी-1 के तहत काम कर रहे है। इनमें चिकित्सा महाविद्यालयों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 3170 सिक्योरिटी कर्मचारी है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार 1 अप्रैल से इन कर्मचारियों की सेवाएं कर उनकी जगह होमगार्ड को लगाए जाएंगे। कर्मचारियों ने नेताओं ने इस फैसले की निंदा की है। इसलिए  मार्च को ये कर्मचारी अंबाला के इंदिरा पार्क  में इकट्ठा होकर विशाल आक्रोश प्रदर्शन करते हुए गृहमंत्री के आवास को कूच करेंगे।

इस दौरान किसी भी ठेका कर्मचारी का वेतन 24000 से कम न हो,  वेतन प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले मिल जाये। टेक्निकल स्टाफ को ज्यादा ग्रेड दिया जाए, पीएफ व ईएसआई का कटना और जमा होना निश्चित किया जाए इत्यादि मांगों को भी बुलंद किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें