फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गणतंत्र दिवस पर सरहद और रेलवे ट्रैक पर बढ़ाई गई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने चौकसी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। सीमावर्ती गांवों में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने स्लम बस्तियों और अन्य कालोनियों में भी छापे मारकर बाहर से आकर किराए पर रहने वाले लोगों की जांच की। पांच मकान मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिन्होंने अपने किराएदारों की जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को नहीं दी। रेल प्रशासन ने भी रेल पटरियों पर पेट्रोलिंग तेज कर दी है। ट्रैकमैन, पेट्रोलमैन, की-मैन और आरपीएफ की गश्त बढ़ाई गई है। चलती ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति और उनके सामान की भी जाँच और पूछताछ की जा रही है। यह कदम किसी आतंकी या शरारती तत्व द्वारा ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की आशंका को देखते हुए उठाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें