फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून को चंडीगढ़ में ऐसे होंगे सुरक्षा इंतजाम, आप भी करें सहयोग

Sat, 18 Jun 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोदी दौरे को लेकर चंडीगढ़ में सुरक्षा के सख्त इंतजाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
21 जून को मोदी की चंडीगढ़ विजिट के चलते सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। दौरे को ध्यान में रखते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। पुलिस प्रधानमंत्री का इतना मजबूत सुरक्षा कवच तैयार कर रही है कि वहां परिंदा भी पर न मार पाए। इसी कड़ी में जहां एक तरफ ट्राइसिटी की ज्वाइंट पुलिस टीम द्वारा एयरफोर्स व इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर पुलिस की ज्वाइंट टीम शहर के होटल और रेस्टोरेंट का रिकॉर्ड भी चेक कर रही है। साथ ही होटल वालों को यह हिदायत दी गई है कि वह किसी अनजान व्यक्ति को देखते हैं तो इस बारे में पुलिस को सूचित करें। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस की टीम ने सेक्टर-70 के साथ लगते होटलों में चेकिंग की। इस दौरान टीम ने होटल का जायजा लिया।

इसके अलावा पुलिस ने स्पेशल टीमें मार्केटों और संवेदनशील स्थानों पर सिविल ड्रेस में तैनात कर दी हैं, जो आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रही है। लोगों को कहा गया है कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति को देखते हैं तो तुरंत 100 नंबर पर फोन कर सूचना दें। यदि इस नंबर पर संपर्क नहीं होता है तो पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 0172-2210357 व 58 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन


बीस को तैनात कर दी जाएगी फोर्स
योग दिवस का आयोजन 21 जून को किया जाएगा, लेकिन जिला पुलिस की ओर से 20 को ही स्पेशल फोर्स तैनात कर दी जाएगी। फोर्स एयरपोर्ट एरिया, कांसल व  नयागांव में तैनात की जाएगी। कुल फोर्स 1350 रहेगी। लोगों से सहयोग देने की अपील की गई है।

सभी को हथियार जमा करवाने होंगे
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए हथियार रखने वालों को निकटवर्ती थानों में हथियार जमा करवाने के लिए कहा गया है। पीएम के जाने के बाद उन्हें हथियार लौटा दिए जाएंगे। चार सौ से अधिक लोग हथियार थानों में जमा करवा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें