फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे शहर में रुकेंगे ओलांद, पांच हजार कर्मी करेंगे सुरक्षा

Fri, 22 Jan 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद 24 जनवरी को पांच घंटे शहर में रुकेंगे। इस दौरान पांच हजार सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। ओलांद के प्रस्तावित दौरे को लेकर यूटी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


फ्रांस्वा रविवार को शहर में लगभग 1 बजे पहुंचेंगे और शाम को 6 बजे तक दिल्ली चले जाएंगे। इस पांच घंटे के  दौरे के लिए  पुलिस, कमांडोज और अर्ध सैनिक बलों के लगभग पांच जवान शहर में तैनात रहेंगे।

वहीं शुक्रवार को पूरे दिन पुलिस के  आला अफसरों ने उन जगहों का दौरा किया जहां-जहां फ्रांस के राष्ट्रपति को जाना है। एडवाइजर और आई जी एक ही बस में बैठ कर एयरपोर्ट, रॉक गार्डन, सेक्टर 10 म्यूजियम और ताज होटल का दौरा किया और सुरक्षा और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीसी, गृह सचिव, एसडीएम और एसएसपी भी थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। राष्ट्रपति और पीएम की सुरक्षा के तीन घेरे होंगे। एसपीजी की टीम भी शहर में पहुंच चुकी है। वह भी जहां पर फ्रांस के राष्ट्रपति के जाने वाले स्थलों की सुरक्षा का जायजा ले रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस रूट का राष्ट्रपति को बताने से इनकार किया। लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए इसके लिए दस मिनट पहले ही ट्रैफिक को रोका जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें