बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया
सेक्टर-17 की पहली मल्टीलेवल पार्किंग के शुरू होने से इसका खासा असर व्यापारियों के कारोबार पर पड़ा है। ज्यादा प्रभावित वे व्यापारी हैं, जिनके एरिया की दो साहिब सिंह और इंपायर स्टोर पार्किंग बंद कर दी गई है। इन दोनो पार्किंग बंद होने से सेक्टर-17 की अन्य पार्किंगों में लोड़ बढ़ गया यह उन चालकों के कारण बढ़ा है जिन्हें मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने की आदत नहीं है और वह यह समझते है कि यहां पर ज्यादा समय बर्बाद होता है। दो पार्किंग बंद करने के मामले में मंगलवार को पूरा दिन राजनीति हुई।
बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया पहले व्यापारियों ने नगर निगम के गेट पर उसके बाद मेयर आफिस के बाहर धरना लगाते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पोस्टर भी पकड़े हुए थे जिन पर लिखा था कि जिनको हम चुनते है वहीं हमको धुनते हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने अपनी पार्टी के भाजपा मेयर की परवाह करते हुए व्यापारियों को समर्थन दे दिया है।