फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भारत माता की जय... से गूंजा सेक्टर-17 प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 प्लाजा वीरवार को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भाजपा की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भारतीय सेना को सम्मान दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, जय हिंद और इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भाजपा की तरफ से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिक शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा, राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया।
सभी ने भारतीय सेना के साहस, अनुशासन और बलिदान को नमन करते हुए इसे राष्ट्र की असली ताकत बताया। लोगों ने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से भारत के नागरिकों को निशाना बनाकर की गई आतंकी घटनाओं और घुसपैठ को लेकर गहरा आक्रोश जताया। कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों को उनके ठिकानों में घुसकर जिस तरह जवाब दिया है, वह देश के आत्मसम्मान की रक्षा का ऐतिहासिक उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें