फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग बंद करने का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस का हड़ताल का ऐलान

Sat, 14 May 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस नेता प्रदीप छाबड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर 17 में पार्किंग को बंद करने के विरोध में आंदोलन कर रहे व्यापारियों के समर्थन में चंडीगढ़ कांग्रेस ने भूख हड़ताल का फैसला किया है। 17 मई से होने जा रही हड़ताल की रणनीति तय करने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक कांग्रेस भवन में हुई।
विज्ञापन


बैठक के बाद  छाबड़ा ने बताया कि पार्किंग को खुलवाने के लिए कांग्रेस ने सोमवार तक का समय दिया है। यदि इस समय तक पार्किंग नहीं खोली गई तो मंगलवार से रोजाना पांच कांग्रेसी नेता क्रमिक भूख हड़ताल पर सेक्टर 17 में बैठेंगे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। अच्छे दिनों का वादा करके लोगों के लिए बुरे दिनों को लेकर आई है।  

मेयर के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेयर अरुण सूद के खिलाफ बहुत पार्टी सड़कों पर उतरेगी। लोगों को मेयर के असफल कार्यकाल के बारे में बताया जाएगा। पार्टी ने इस माह के अंत में मेयर के ही वार्ड में एक रैली करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पार्किंग बंद के मुद्दे पर सीबीसी सेक्टर 17 के व्यापारियों के साथ
सेक्टर 17 में दो पार्किंग बंद करने के  मुद्दे पर शहर के व्यापारियों की बड़ी संस्था चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल (सीबीसी) ने सेक्टर 17 के व्यापारियों का खुलकर समर्थन करते हुए कहा है कि जहां जहां पर भी व्यापारियों के साथ धक्केशाही होगी काउंसिल उनके साथ खड़ी होगी। काउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई और तय किया गया कि पार्किंग को खुलवाने के लिए सेक्टर 17 के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा।

काउंसिल के अध्यक्ष बलदेव गोयल ने कहा कि पार्किंग बंद करने का फैसला किसी भी नजरिए से उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि एक ओर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  व्यापारियों को सुविधाएं देने की बात कर रहे हैं और बिजनेस के लिए राह आसान बनाने के कदम उठा रहे हैं वही चंडीगढ़ में व्यापारियों के हितों के खिलाफ फैसला किया जा रहा है। उधर व्यापार मंडल ने अभी तक इस मुद्दे पर खुलकर अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें