फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पार्किंग पर प्रजेंटेशन के बहाने आज व्यापारियों को मनाने की कोशिश

Mon, 16 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरमोहन धवन का विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-17 की साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की बंद पड़ी पार्किंगों को खोलने के लिए बेशक मेयर अरुण सूद कुछ शर्तों के साथ तैयार हो गए हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी व्यापारियों को मनाने का पूरा प्रयास करेंगे। सोमवार को व्यापारियों को नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत सेक्टर-17 में होने वाले विकास कार्यों की प्रजेंटेशन दी जाएगी।
विज्ञापन


जबकि पार्षदों को इससे पहले सुबह प्रजेंटेशन दी जा रही है। पहले सोमवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक सोमवार को होनी थी, लेकिन अब यह बैठक प्रजेंटेशन के कारण स्थगित कर दी गई है। ऐेसे में पार्किंग को खोलने का निर्णय व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझावों के साथ इस बैठक में ही होगा, जबकि व्यापारी मांग कर रहे हैं कि प्रजेंटेशन के बाद सोमवार को साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पार्किंग खोल दी जाए। मेयर का कहना है कि वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक स्थगित कर दी गई है। अनुबंध कमेटी के सदस्य सतप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि व्यापारियों के हित में ही फैसला होगा।

धवन दोपहर 2 बजे से भूख हड़ताल पर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता हरमोहन धवन पार्किंग खोलने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर दो बजे से भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। यह हड़ताल मंगलवार दोपहर तक जारी रहेगी। उधर, कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को गुमराह कर रही कांग्रेस: मेयर

चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग में मेयर अरुण सूद - फोटो : अमर उजाला
मेयर अरुण सूद का कहना है कि कांग्रेस पार्टी व्यापारियों को गुमराह कर रही है। वह उकसा रही है कि व्यापारीे बंद हुई पार्किंग के वैैरिकेड उखाड़ दें। ऐसा करके  कांग्रेस पार्टी कानून व्यवस्था बिगाड़ रही है । वह शांति भंग करना चाहती है।

सूद ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हैं और वह चाहते हैं कि व्यापारियों के साथ- साथ शहर का भी विकास हो। उन्हें विश्वास है कि सोमवार को प्रजेंटेशन देखने के बाद व्यापारी और रेजिडेंट्स खुद ही कहेंगे कि स्मार्ट सिटी के तहत सेक्टर-17 में काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उनका कहना है कि इस प्रजेंटेशन में सेक्टर-17 के व्यापारियों के अलावा व्यापार मंडल को भी बुलाया गया है, ताकि वह भी अपनी राय दे सकें। मेयर का कहना है कि चंडीगढ़ के स्मार्ट सिटी में शामिल होने पर एक हजार करोड़ रुपये की राशि मिलनी है।

मेयर और व्यापारियों में फिर तनातनी
सेक्टर-17 के व्यापारियों की भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के घर पर एक बार फिर से बैठक हुई, जिसमें मेयर अरुण सूद ने भी भाग लिया। मेयर ने व्यापारियों से कहा था कि वह यह लिखकर दे कि जब सेक्टर-17 प्लाजा के विकास का काम शुरू हो जाएगा तो वह सेक्टर-17 की पार्किंगों को बंद करवाने के लिए तैयार हो जाएंगे। लेकिन व्यापारी इसके लिए नहीं मान रहे हैं। ऐेसे में मेयर और व्यापारियों के बीच एक बार फिर से तनातनी का माहौल बन गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें