फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रिलीव हो सकते हैं वित्त सचिव

Tue, 14 Jan 2014 10:03 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के वित्त सचिव वीके सिंह का तीन साल का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो रहा है। सिंह को मंगलवार को दोपहर बाद रिलीव किया जा सकता है। उनका तीन साल का कार्यकाल गैर विवादास्पद रहा।
विज्ञापन


 उनके मार्गदर्शन में कई प्रोजेक्टों को गति मिली। सिंह के स्थान पर सर्वजीत सिंह इस सप्ताह चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन कर सकते हैं। उम्मीद है कि नए वित्त सचिव के ज्वाइन करने तक प्रशासन के अधिकारियों के बीच वित्त, शिक्षा सहित अन्य विभागों को बांटा जाएगा।

एमएचए ने सर्वजीत सिंह का नाम क्लीयर करते हुए डिपार्टमेंट ऑफ पर्सोनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के माध्यम से कैबिनेट कमेटी ऑफ अप्वाइंटमेंट के पास मंजूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फाइल पीएमओ से क्लीयर होने के बाद पंजाब सरकार को सिंह को रिलीव करने को लिखा जाएगा। यूटी के अगले वित्त सचिव के लिए लंबे समय से लॉबिंग चल रही थी।

वित्त सचिव पद के लिए पंजाब सरकार से आए तीन आईएएस ऑफिसरों के पैनल में से चंडीगढ़ प्रशासन ने वरिष्ठता के आधार पर 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल का नाम प्रस्तावित कर केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को भेजा था। लेकिन, इस लॉबिंग में सर्वजीत सिंह आगे निकल गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें