फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन युद्ध के योद्धा लड़ रहे खुद के घर के लिए

Tue, 14 Jan 2014 01:39 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष-1962 में इंडो-चीन युद्ध के दौरान दुश्मनों से लड़ने वाले नायक ठाकुर सिंह नेगी (79) अब अपने ही घर के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें बेटे ने घर से निकाल दिया और वह करीब आठ महीने से सेक्टर-15 स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे हैं। उन्होंने एसडीएम कोर्ट में मेंटिनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंटस एक्ट-2007 के तहत अपने बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

उन्होंने अर्जी में मांग की है कि उन्हें घर वापस दिलाया जाए, ताकि अपनी पांच बेटियों को कानूनी वारिस बना सकें। यह घर उन्हें हरियाणा हाउसिंग बोर्ड से अलॉट हुआ था।
विज्ञापन


नेगी 1962 में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई का हिस्सा रहे हैं। आर्मी से रिटायर होने के बाद उन्होंने रिकॉर्ड क्लर्क की भी नौकरी की है।

नेगी की पत्नी की करीब दस साल पहले ही मौत हो गई थी और अब बेटे ने भी नाता तोड़ लिया है। ठाकुर सिंह नेगी ने अपने वकील मनबीर सिंह राठी के मार्फत दी गई शिकायत में कहा है कि बेटे और बहू ने उन्हें ओल्ड एज होम में रहने पर मजबूर कर दिया है।

वह पिछले करीब आठ महीने से ओल्ड एज होम में रह रहे हैं, जबकि उनका अपना घर है। वर्ष 1980 में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड से उन्हें सेक्टर-15 में यह अलॉट हुआ था। इस घर में एक ग्राउंड फ्लोर है, जबकि पहली मंजिल पर भी कुछ हिस्सा बना हुआ है।
विज्ञापन


‘शिकायत देने पर मारने की धमकी’
नेगी की अर्जी के मुताबिक, कई मौकों पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। छह मई 2013 को उनके बेटे व बहू ने घर से बाहर निकाल दिया और किसी भी तरह की शिकायत देने पर मारने की धमकी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें