फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन के परीक्षण का दूसरा चरण पूरा, 149 लोगों पर किया गया ट्रायल

Sun, 06 Dec 2020 05:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़।
विज्ञापन

पीजीआई में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का दूसरा फेज पूरा हो गया। दो फेज में 149 लोगों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया गया था। अब तीसरे फेज में इस वैक्सीन के परिणाम पर नजर रखी जाएगी। छह माह तक उनका फॉलोअप करने के बाद वैक्सीन के परिणाम का आकलन किया जाएगा कि वह कोरोना के इलाज में कितनी कारगर है। 

विज्ञापन


देश के 17 संस्थानों में इसका ट्रायल हो रहा है। वैक्सीन के ट्रायल में कम्युनिटी मेडिसिन के साथ वायरोलॉजी, फार्मोकोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इन विशेषज्ञों के सहयोग से ही पीजीआई में ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होगी।


वालंटियर्स ने डायरी में नोट किए छोटे से छोटे बदलाव 
पीजीआई प्रशासन के अनुसार जिन वालंटियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई थी। उन्हें घर भेजने के साथ एक डायरी दी गई थी। इसमें उन्हें आने वाले छोटे से छोटे बदलाव को नोट किया। इसके साथ ही उन्हें पीजीआई का फोन नंबर भी दिया गया था। इस पर उन्हें 24 घंटे में कभी भी आवश्यकता पड़ने पर कॉल करने को कहा गया था। 
विज्ञापन


डायरी के बिंदुओं को पीजीआई अपने ट्रायल की रिपोर्ट में शामिल करेगा। इस दौरान यह देखा जाएगा कि वैक्सीन देने के बाद वालंटियर्स में एंटीबॉडी बन रही है या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें पॉजिटिव मरीजों को इसलिए शामिल नहीं किया जा रहा है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि ठीक हो चुके कोरोना मरीजों में खुद ही एंटीबॉडी बन चुकी होंगी।

दूर हुई रुकावट
विश्वभर में चल रहे ऑक्सफोर्ड के कोविडशील्ड वैक्सीन के ट्रायल में कुछ गड़बड़ियों के सामने आने के बाद रोक लग गई थी। अब इसकी सारी रुकावटें दूर हो गई हैं। वहीं, अब सारी प्रक्रिया सामान्य होने के बाद कुछ दिन पहले पीजीआई में ट्रायल को लेकर काम शुरू किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें