इन जगहों पर लगवा सकेंगे टीका
- जीएमसीएच-32 के बी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर दो टीकाकरण केंद्र
- जीएमएसएच-16 की ओपीडी ब्लॉक की पांचवीं व तीसरी मंजिल पर
- सिविल अस्पताल, सेक्टर-45
- मनीमाजरा सिविल अस्पताल
- सेक्टर-49 की डिस्पेंसरी
- पीजीआई लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स
- पीजीआई एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर
- ईएसआई अस्पताल रामदरबार
- सेक्टर 38ए में संतोख अस्पताल
- सेक्टर-44 सी में चैतन्य हास्पिटल
- सेक्टर-34 ए हीलिंग हास्पिटल
- सेक्टर-38ए लीडिंग हास्पिटल
- सेक्अर-15 सी धरम हास्पिटल
इन बीमारियों से पीड़ित लोग लगवा सकेंगे टीका
भारत सरकार ने शनिवार को बीमारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें हृदय प्रत्यारोपण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, किडनी की बीमारी, किडनी फेल के मरीज, जिन मरीजों का डायलिसिस चल रहा है, लिवर सिरोसिस, श्वास संबंधी रोगी, लिम्फोमा कैंसर पीड़ित, प्लास्टिक एनिमिया, थैलेसीमिया, एचआईवी, मस्कुलर डिस्ट्राफी और एसिड अटैक के गंभीर मरीजों को शामिल किया गया है। इन बीमारियों से पीड़ित मरीज टीका लगवा सकेंगे। इसके साथ इन मरीजों को एक पंजीकृत डाक्टर का एक सर्टिफिकेट दिखाना होगा।