फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द तैयार हो जाएगी पहली मल्टीलेवल पार्किंग

Tue, 18 Mar 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 में बन रही शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग बहुत जल्द तैयार हो जाएगी। यह कहना है नगर निगम अधिकारियों का। इन दिनों पार्किंग पर फाउंडेशन वर्क चल रहा है। बेसमेंट-3 पर छत पड़ने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


निगम अफसरों के मुताबिक बेसमेंट-3 के 20 फीसदी हिस्से पर छत पड़ चुकी है। बेसमेंट-2 का काम भी साथ ही साथ शुरू हो गया है। बेसमेंट-2 के लिए दीवारें और पिल्लर खड़े करने का काम चल रहा है। वहीं फाउंडेशन वर्क भी 80 फीसदी तक हो चुका है।

नगर निगम ने इस काम को पूरा करने के लिए 2 साल का लक्ष्य रखा था और उनका दावा है कि तय समय से पहले ही काम पूरा हो जाएगा। सूत्रों की माने तो पिछले डेढ़ माह में काम की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन


इस दौरान आम दिनों के मुकाबले आधा काम ही हो सका है। बारिश की वजह से कई दिनों तक तो काम ठप रहा था। अब जुलाई-अगस्त में भी बारिश का मौसम रहेगा और काम फिर कमजोर पड़ जाएगा।

मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य गत वर्ष अक्तूबर में शुरू हो गया था। यहां 900 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। यहां फोर्स वेंटिलेटर सिस्टम लगाया जाएगा जोकि कार्बन मोनो ऑक्साइड को बाहर फैंकने का काम करेगा।
विज्ञापन


बेसमेंट-3 पर छत डालने का काम चल रहा है। काम काफी तेजी से चल रहा है और हमारी कोशिश यही है तय समय से पहले ही काम कंपलीट हो जाए।
मुकेश आनंद, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर(बीएंडआर)
नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें