चंडीगढ़। शहर के 12 सरकारी डिग्री कॉलेजों में कोरोना के चलते स्नातक वर्ग में कई सीटें खाली रह गई हैं। बाहरी विद्यार्थी दाखिला लेने नहीं आ सके। इस कारण अब कॉलेज प्रशासन इन सीटों को भरने के लिए रास्ता निकाल रहे हैं।
चंडीगढ़ के डिग्री कॉलेज अपनी एक पहचान रखते हैं। इनमें बड़ी संख्या में दाखिला लेते हैं लेकिन इस बार कोरोना के कारण बाहरी राज्यों के विद्यार्थी यहां नहीं पहुंच पाए। क्योंकि किसी को यह पता नहीं कि कोरोना खत्म होगा या लंबा चलेगा। इसी को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं और वे अपने बच्चों को बाहर नहीं भेजना चाहते। इस कारण बीकॉम में 619, बीबीए में 180 व बीसीए में 343 सीटें खाली रह गईं। इन सीटों पर दाखिला मेरिट के हिसाब से अब कॉलेज कर सकते हैं। मेरिट में आए छात्रों को कॉलेज मौका देंगे। यदि वे नहीं आते हैं तो उनकी सीट अन्य छात्रों को दे दी जाएगी। इसके अलावा छात्र कॉलेज भी बदल सकते हैं। यदि कोई कॉलेज छात्र को पसंद नहीं है और वह दूसरे कॉलेज में जाना चाहता है तो सीट खाली होने पर वह अपना ट्रांसफर ले सकता है। सूत्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन दाखिले के लिए दूसरे राज्यों के छात्रों को बुलाने की तैयारी में जुटे हैं ताकि सीटें भर जाएं और कोई आर्थिक नुकसान न हो।