फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन खत्म: पंजाब में गेहूं की बंपर खरीद, लक्ष्य से पांच लाख मीट्रिक टन ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
-130.03 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई इस बार
विज्ञापन

-125 लाख मीट्रिक टन खरीद का रखा गया था लक्ष्य
-28,571 करोड़ रुपये की अदायगी की गई किसानों को
-115 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई थी पिछले साल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में गेहूं की खरीद का सीजन पूरा हो गया। इस बार मंडियों में बंपर खरीद हुई। पंजाब सरकार 125 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था, जबकि कुल 130.03 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई। खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि राज्य सरकार ने 15 मई तक खरीद सत्र के समाप्त होने तक मंडियों में पहुंची गेहूं की खरीद पूरी कर ली है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पंजाब में 115 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई थी।
व्यापारियों ने 10.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी
-राज्य सरकार ने 119.24 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जबकि व्यापारियों ने 10.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
-7 लाख से अधिक किसानों के खातों में 28,571 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है।
-104.51 लाख मीट्रिक टन गेहूं की ढुलाई की जा चुकी है और बाकी बची फसल की ढुलाई भी कुछ दिनों में कर ली जाएगी।
-
2885 मंडियां व खरीद केंद्र बनाए थे
-सुगम एवं निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कुल 2885 मंडियां व खरीद केंद्र स्थापित किए थे, जिनमें से 1864 नियमित एवं 1021 अस्थायी केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 1.24 करोड़ लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और उन लाभार्थियों को ई-केवाईसी ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया है ताकि वे घर बैठे ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकें।
-इस तरह उन्हें किसी भी तरह की औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के लिए वाजिब अनाज डिपुओं (एफपीएस) पर जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें