गांवों में गुर्जरों के डेरों पर सर्च की करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, आदेश दिए कि जिन प्रवासी मजदूरों की वेरिफिकेशन थाने में नहीं करवाई गई है उनकी वेरिफिकेशन थाने में जाकर करवाएं। थाना सदर पुलिस प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना न घटे।
थाना-1 और 2 के अलावा मामून पुलिस ने शहर भर में सुरक्षा को लेकर नाकाबंदी की और सर्च ऑपरेशन जारी रखा। थाना-1 प्रभारी इकबाल सिंह और थाना-2 प्रभारी जसबीर सिंह ने विभिन्न मार्गों पर नाके लगाए। नाकों के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने एंटी सेबोटेज टीम व डीप सर्च मशीन के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर सख्ती रखी। जांच सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक तक जारी रही।
सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से चौकस है। टीमें पठानकोट के साथ-साथ लगातार सीमांत क्षेत्र व शहर में तैनात हैं। पक्के तौर पर 30 नाके लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। समूह थाना प्रभारियों, पुलिस लाइन व दफ्तरों में तैनात अधिकतर स्टाफ को ड्यूटियों पर तैनात किया गया है। -दीपक हिलोरी, एसएसपी, पठानकोट