दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में भी स्क्रै च सैलून का नया आउटलेट खुल गया है। सक्वार्जकोप प्रोफेशनल के साथ मिलकर स्क्रैच सैलून ने रविवार को अपना नया आउटलेट सेक्टर-35 में खोला।
सैलून की डायरेक्टर पम्मी कौल ने बताया कि यह सैलून लंदन और मीलान जैसे अंतर्राष्ट्रीय शहरों के सैलून से इंस्पायर्ड है। इसमें आपको प्रोफेशनल और स्टाइलिश कटिंग का अनुभव होगा। चंडीगढ़ में फैशन काफी माइने रखता है इसलिए हमें लगा कि दिल्ली से बढ़ कर अब हमें चंडीगढ़ में भी अपनी सैलून खोलना चाहिए।