फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई पार्किंग से स्कार्पियो चोरी, ठेकेदार और कारिंदों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई पार्किंग में एक व्यक्ति पार्किंग कर्मचारी को स्कार्पियो कार पार्क करने के लिए चाबी देकर चला गया लेकिन जब तक वह वापस लौटा तो उसकी कार चोरी हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने उक्त पार्किंग के ठेकेदार सुरेंद्र, कारिंदे रिंकू, दुर्गेश चंद शुक्ला व गोल्डी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के फिरोजपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह बीते 16 मार्च को अपनी स्कार्पियो कार नंबर (पीबी-30पी-7) को लेकर पीजीआई की पेड पार्क़िग में पहुंचे। वह पीजीआई में अपने रिश्तेदार का इलाज करवाने आए थे, लेकिन पार्किंग में कार पार्क करने की जगह नहीं मिल पा रही थी। इस पर उन्होंने पार्किंग की पर्ची कटवा ली। इस दौरान पार्किंग के अंदर खड़ा एक युवक उनके पास आया और कहने लगा कि वह पार्किंग का कर्मचारी है और वह उनकी कार को सही जगह पर पार्क कर देगा। उस युवक ने अशोक से कहा कि आप वापसी के दौरान पार्किंग के गेट पर बैठे कर्मी से चाबी ले लेना। अशोक ने उस युवक को अपनी कार की चाबी दे दी, लेकिन कुछ समय बाद जब वापस लौटकर उन्होंने पार्किंग काउंटर पर अपनी कार की चाबी मांगी तो पार्किंग कर्मी ने बताया कि उसके पास उनकी कार की चाबी नहीं है और न ही उनकी पार्किंग में कार पार्क की गई है। इससे परेशान होकर अशोक ने शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें