फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिर लौटेगी झुलसाने वाली गर्मी, चार दिन लू का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 8 से 11 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी कर यलो अलर्ट घोषित किया है। अगले चार दिनों के दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब-हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई लेकिन इसके बाद मौसम फिर शुष्क हो गया है। इसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विभाग ने दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 9 और 10 जून को गर्मी और बढ़ सकती है तथा पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

हालांकि 11 और 12 जून को मौसम में कुछ बदलाव के संकेत भी मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 12 जून को आंशिक रूप से बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिन गर्मी के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेंगे। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को लू से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें