फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जेरी पिंटो ने की नई पुस्तक ए गुड लाइफ का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में प्रख्यात लेखक, पत्रकार और कवि जेरी पिंटो ने अपनी नई पुस्तक ए गुड लाइफ: द पावर ऑफ पैलिएटिव केयर का विमोचन किया। एल्सवेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के उद्देश्य पर बात की।
विज्ञापन


पिंटो ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लक्ष्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं होना चाहिए। इसके बजाय, मरीजों की गरिमा और उनके जीवन की गुणवत्ता बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। प्रकाशक रवि सिंह के साथ हुए संवाद में उन्होंने पैलिएटिव केयर, मानसिक स्वास्थ्य, साहित्य और अनुवाद की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने जोर दिया कि हर व्यक्ति की कहानी महत्वपूर्ण है और उसे संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें