फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: हरियाणा में 16 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, अभिभावकों की अनुमति बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 09 Jul 2021 08:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

86 दिन बाद आखिरकार हरियाणा में स्कूल छात्रों के लिए खुलेंगे। अभी ये स्कूल छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के सभी निर्देशों का पालन करना होगा। वहीं छात्रों को स्कूल में प्रवेश अभिभावकों की अनुमति के बिना नहीं मिलेगा। अगर कोई छात्र ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहता है तो उसे स्कूल नहीं आना पड़ेगा। छात्रों पर हाजिरी को लेकर कोई दबाव नहीं होगा। कोरोना के घटते मामलों की वजह से हरियाणा सरकार ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 86 दिन बाद बच्चों के लिए सरकारी और निजी स्कूल खुलने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को इसी महीने से स्कूल बुलाने का निर्णय लिया है। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चे 16 जुलाई व छठी से 8वीं के विद्यार्थी 23 जुलाई से स्कूल आएंगे। 

विज्ञापन


पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को स्कूल बुलाने का निर्णय बाद में लिया जाएगा। कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट के मद्देनजर शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का पत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को ही स्कूल, कॉलेज खोलने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया था। 

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं। उन्हें दोनों विकल्प दिए गए हैं। अगर स्कूल आना चाहते हैं तो आएं, नहीं तो ऑनलाइन पढ़ाई करें। स्कूल आने के लिए अभिभावकों की अनुमति लेना जरूरी है। बच्चों पर हाजिरी को लेकर कोई दबाव नहीं रहेगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा, जिला मौलिक शिक्षा, जिला परियोजना समन्वयक, डाइट, बाइट, गेटी के प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि ताजा आदेशनुसार 16 जुलाई से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में विद्यार्थियों का पठन-पाठन सुनिश्चित करें। कोविड मानकों का पूरी तरह से पालन कराया जाए। निजी स्कूल संचालक भी लंबे समय से स्कूलों को बच्चों के लिए खोलने की मांग कर रहे थे।
 
22 अप्रैल को हुआ था ग्रीष्मकालीन अवकाश
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के तेज होने पर सरकार ने गत 22 अप्रैल से 31 मई तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश कर दिया था। इससे पहले नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं चल रही थीं। कोरोना केस कम न होने पर 31 मई के बाद बच्चों के लिए छुट्टियां आगे बढ़ाई जाती रहीं। 16 जून से विभाग ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवा दी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी जाएगी विस्तृत जानकारी
बच्चों के लिए स्कूल खोलने के बारे में विस्तृत जानकारी 12 जुलाई को दी जाएगी। निदेशक सेकेंडरी व निदेशक मौलिक शिक्षा सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक करेंगे। इसमें स्कूल खोलने से संबंधित सभी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। 

विद्यार्थियों के पास ये भी विकल्प
  • ऑनलाइन शिक्षा को जारी रखते हुए बच्चों के लिए स्कूल खोले जा रहे। एजुसेट व ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ाई जारी रहेगी
  • ऑनलाइन पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा
  • अभिभावकों की लिखित अनुमति होने पर ही विद्यार्थी स्कूलों में प्रवेश कर सकेंगे
  • विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं, कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा
  • कक्षाओं के संचालन का प्रशिक्षण वीडियो अभिभावकों, शिक्षकों व बच्चों को पहले ही भेजा जा चुका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें