फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: नए सत्र में स्कूल पूरी तरह ऑफलाइन होंगे संचालित, आपातकाल में ऑनलाइन शिक्षा सही लेकिन प्रभावी नहीं

Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अप्रैल के पहले 10 दिनों के अंदर नए सत्र की शुरुआत की घोषणा कर दी जाएगी। नया अकादमिक सत्र पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम में संचालित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के अधिकांश निजी स्कूल 4 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में 13 अप्रैल के बाद से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जाएगी। निजी स्कूल नया सत्र पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम में शुरू कर रहे हैं। स्कूल प्राचार्यों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान आपातकाल की स्थिति में ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था ठीक थी लेकिन यह पढ़ाई करवाने का प्रभावी माध्यम नहीं है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण व्यवस्था की कोई तुलना ही नहीं है, इसलिए अब महामारी से उबरने के दौर में हम स्कूलों को पूरी तरह से सामान्य माध्यम में संचालित करने जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों के लिए भी शिक्षा विभाग हाइब्रिड मोड खत्म करने की योजना बना रहा है। अभी यूटी प्रशासक की ओर से इस पर अनुमति आनी बाकी है। 

अप्रैल के पहले हफ्ते शुरू करेंगे नया सत्र
अप्रैल के पहले 10 दिनों के अंदर नए सत्र की शुरुआत की घोषणा कर दी जाएगी। नया अकादमिक सत्र पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम में संचालित करने की योजना बनाई है। इसके लिए सभी इंडिपेंडेंट स्कूलों की तरफ से मंगलवार को शिक्षा सचिव के साथ मुलाकात भी की जाएगी। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम में पढ़ाना मुश्किल है, इसमें छात्र भी पढ़ाई को गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसके साथ ही अनुशासन भी नहीं रहता है। अब सामान्य जिंदगी शुरू हो गई है, इसलिए स्कूलों को भी सामान्य व्यवस्था में लौटने की जरूरत है। - एचएस मामिक, अध्यक्ष, इंडिपेंडेट स्कूल एसोसिएशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को घर बैठाने का अब कोई अर्थ नहीं
स्कूल की तरफ से चार अप्रैल से नए अकादमिक सत्र की शुरूआत की जा रही है। कक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन संचालित की जाएगी। अब सब कुछ खुला है तो बच्चों को घर में बैठाने का कोई अर्थ नहीं है। ऑनलाइन में बच्चों की सीखने की क्षमता में गिरावट आई है। अभी बच्चों को वापस सामान्य व्यवस्था में लाने में लगभग 6 महीने लग जाएंगे। इसे लेकर हमने यूटी प्रशासन को भी पत्र लिखा था। -लुइस लोपेज, प्राचार्य, सेंट स्टीफंस स्कूल 

ऑफलाइन कक्षा की तुलना नहीं
स्कूल 4 अप्रैल से नए अकादमिक सत्र की शुरुआत कर रहा है। अभी सिर्फ बोर्ड की कक्षाएं परीक्षाओं के बाद शुरू होगी। पहली से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन माध्यम में नया सत्र शुरू होगा। ऑनलाइन शिक्षण खत्म कर रहे हैं। ऑफलाइन कक्षाओं की कोई तुलना नहीं है। छात्रों के अनुशासन और सीखने की गुणवत्ता में काफी कमी देखने को मिल रही है। -अतुल खन्ना, निदेशक, स्ट्रॉबरी फील्ड्स हाई स्कूल  

बच्चों की लेखन कौशल में आई गिरावट
ऑनलाइन कक्षाएं बच्चों की ओर से देखें तो प्रभावी नहीं है। ऑफलाइन कक्षा की कोई तुलना नहीं है। दो साल में बच्चों के लेखन कौशल में बहुत गिरावट आई है, जल्दी से प्रश्न हल नहीं कर पाते हैं। 4 अप्रैल से नए अकादमिक सत्र के साथ सभी कक्षाओं के लिए पूरी तरह से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर रहे हैं। अभी तक कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित हो रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें