फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 15 जुलाई के बाद खुल सकते हैं शहर के स्कूल, 10वीं और 12वीं की कक्षाओं से की जाएगी शुरूआत

Sun, 11 Jul 2021 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के बाद अगर सबकुछ बेहतर रहा तो चंडीगढ़ प्रशासन भी जल्द स्कूल खोल सकता है। हालांकि अभी बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने 16 जुलाई से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों को अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बाद अब शहर में भी उच्च कक्षाओं के लिए स्कूल खुल सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जुलाई के बाद शहर में स्कूलों को खोलने को लेकर निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसका फैसला प्रशासन की ओर से लिया जाएगा।

विज्ञापन


अगर स्कूल खोले जाते हैं तो शुरुआत बोर्ड की कक्षाओं दसवीं और बारहवीं से की जाएगी, क्योंकि ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है।

हरियाणा सरकार की ओर से शुक्रवार को घोषणा की गई कि 16 जुलाई से बंद पड़े स्कूलों को खोला जाएगा और नौंवी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के स्कूल 23 जुलाई से खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भी पिछले हफ्ते से कोरोना महामारी के घटते केसों को देखते हुए स्कूलों को कैसे खोला जाए, कब से खोला जाए और किन कक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्कूल में बुलाया जाए, इस पर योजना बनाई जा रही है। विद्यार्थियों ने भी बातचीत में बताया कि बहुत से सरकारी स्कूलों में कई शिक्षक अभी भी लाइव कक्षाएं नहीं ले रहे हैं। उन्हें व्हाट्सएप पर होमवर्क और यू ट्यूब के लिंक भेजकर खानापूर्ति की जा रही है।

18 से ऊपर उम्र के विद्यार्थियों को टीकाकरण के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से इसी हफ्ते स्कूलों को निर्देश दिए गए कि तुरंत प्रभाव से सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी का टीकाकरण करवाया जाए। इसके साथ ही अगर 18 से ऊपर उम्र के विद्यार्थी अगर स्कूल में पढ़ रहे हैं तो स्कूल उनका भी टीकाकरण करवाए। इससे कोरोना की सभी का जल्द टीकाकरण हो और कोरोना की चेन को तोड़ी जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें