फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआई पर छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई के लिए ड्रेस में पहुंची एसपी ऑफिस

Sat, 28 Jul 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शहर के मधु चौक स्थित निजी स्कूल की छात्राओं ने पीटीआई पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत व गालियां देने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर छात्राएं मुंह पर रूमाल बांध व कंधे पर बैग लेकर परिजनों के साथ सचिवालय पहुंचीं। उन्होंने एसपी की गैरमौजूदगी में डीएसपी को शिकायत देकर पीटीआई पर कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत दिए जाने के बाद जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऋचा बुद्धिराजा ने उनकी काउंसिलिंग की। इसके बाद मामले को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास ट्रांसफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया कि पीटीआई उन्हें तंग करता है। जब वे विरोध करती हैं तो उन्हें ऐसी बातें कहता है कि किसी को बता भी नहीं सकते। छात्राओं ने डीएसपी को आपबीती सुनाई। उन्होंने डीएसपी को बताया कि वे छठी, आठवीं व 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। पीटीआई जब फिजिकल एजुकेशन की कक्षा लेने आता है तो वो बहुत ही अभद्र व्यवहार करता है। पिछले 15 दिन से वह छेड़छाड़ करता है और उन्हें गंदी बातें बोलता है। काफी बातें तो ऐसी हैं जिन्हें वे किसी को बता भी नहीं सकतीं।  

बैग लेकर स्कूल की वर्दी में सचिवालय पहुंचीं छात्राएं 
कंधों पर स्कूल बैग, मुंह पर रूमाल व चुनरी बांधकर वर्दी में छात्राएं सचिवालय पहुंची। जब छात्राएं सचिवालय पहुंची तो सभी लोग उन्हें देखकर चकित रह गए। क्योंकि पहली बार किसी स्कूल की छात्राएं इस तरह सचिवालय पहुंची। उनके साथ उनके परिजन भी थे। वे सीधे एसपी राजेश कालिया से मिलने उनके कार्यालय में गई, लेकिन तब वहां पर एसपी नहीं थे। एसपी रीडर ने उन्हें डीएसपी के पास भेज दिया। डीएसपी ने उनकी बात सुनी और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी को बुलाया गया था। डॉ. ऋचा बुद्धिराजा ने उनकी काउंसिलिंग की। इसके बाद मामले को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी जांच के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेंगी।  -देशराज, डीएसपी 

किसी छात्रा के साथ छेड़छाड़ जैसी कोई हरकत नहीं की गई। सभी छात्राएं उसकी बेटियों के समान है। उनकी अच्छी शिक्षा देना उनका काम है। उन पर लगाए सभी आरोप निराधार है। वे बेकसूर हैं। किसी भी जांच के लिए तैयार है। -वीरेंद्र, पीटीआई
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें