फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां भी वैट फ्री होंगे कॉपी और खिलौने

Sat, 19 Sep 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग अब हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली की तर्ज पर स्कूल कॉपी, खिलौने, सेनेटरी नेपकिन और ड्राई नारियल को वैट फ्री करने के लिए तैयार हो गया है।
विज्ञापन


अब विभाग इन सभी वस्तुओं से वैट हटाने की सिफारिश प्रशासन से करेगा। प्रशासन की मंजूरी के बाद ही वैट हटाया जाएगा। चंडीगढ़ व्यापार मंडल की बैठक आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ हुई जिसमें आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक कमिश्नर रविंदर कौशिक ने भी भाग लिया।


रविंदर कौशिक ने आश्वासन दिया कि जो 5 प्रतिशत का वैट इस समय स्कूल कॉपी, खिलौने, सेनेटरी नेपकिन और ड्राई नारियल पर लग रहा है, उस पर पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर वैट से छूट दी जाएगी और प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स जमा करवाने के लिए ई पेमेंट की सुविधा सभी बैंकों में 10 दिन में शुरू कर दी जाएगी। मालूम हो कि इस समय सिर्फ एसबीआई में व्यापारियों को यह सुविधा प्राप्त है। रविंदर कौशिक ने यह भी कहा कि वैट एडवाइजरी कमेटी की बैठक भी जल्द शुरू की जा रही है।

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर तीन माह में कम से कम एक बैठक जरूर हो। उन्होंने इस मौके पर यह भी घोषणा की कि अलग-अलग कैटेगरी में जो सबसे ज्यादा वैट जमा करवाएगा, उसे विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

मीटिंग में विभाग की ओर से सभी व्यापारियों को बताया कि वह किस तरह से ई और सी फार्म कंप्यूटर से डाउनलोड कर सकते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि वैट एडवाइजरी कमेटी की बैठक काफी लंबे समय से नहीं हो रही है। यह बैठक जल्द विभाग की ओर से बुलाए जाने का आश्वासन दिया गया है।

बैठक में मुख्य सरक्षंक दिवाकर सहूजा ने कहा कि जब भी विभाग किसी बाजार में छापा मारता है, तो मार्केट के अध्यक्ष को इसकी जानकारी पहले देनी चाहिए और छापे के दौरान भी उसे शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें