रायपुररानी-छोटा त्रिलोकपुर रोड पर गांव श्यामपुर के पास मंगलवार को एक प्राइवेट स्कूल की बस का अगला टायर फट गया। बस में सवार 20 बच्चे बाल-बाल बच गए। इसके बाद बच्चों को घर पहुंचाया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्कूल बस के टायर घिसे पिटे थे। जब अभिभावक अपने बच्चे की फीस से लेकर बस तक का किराया देते हैं तो फिर ऐसे में स्कूल बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं।
वहीं अभिभावकों ने अफसरों के प्रति भी नाराजगी जताई। उन्होंने जब बसों में गड़बड़ी है तो उन्हें समय-समय पर चेक क्यों नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि मौली स्थित एक निजी स्कूल की लापरवाही से जनवरी माह में एक बच्चा कुचला गया था।
नियमों को ताक पर रख चल रहे स्कूल प्रबंधन
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कई स्कूलों की बसेे बिल्कुल खस्ता हालज में हैं। अन्य राज्यों से कंडम हुई बसें स्कूली बच्चों के लाने ले जाने के लिए लगा रखी हैं। अभिभावकों ने बताया कि कई स्कूल बसों में कम उम्र व बिना लाइसेंस के ड्राइवर भी तैनात हैं व ज्यादातर चालक परिचालक यूनिफार्म का भी प्रयोग नहीं करते हैं। रायपुररानी थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही हर स्कूल की सभी बसों व उनके चालक परिचालक की जांच की जाएगी। कमी मिलने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।