फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनसान जगह में खराब हुई स्कूल बस, मदद को आगे आए भाजपा उपाध्यक्ष, पानी और खाने की व्यवस्था भी की

Thu, 19 Jul 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
भाजपा उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना
विज्ञापन
अकाल अकेडमी की बस गुरूवार सुबह साढ़े छह बजे धोबी-घाट-बजवाड़ा बाईपास पर एक सुनसान जगह खराब हो गई। बस में नर्सरी से नौवीं तक के छह बच्चे थे। इस दौरान बस में कोई अटेंडेंट नहीं था। टायर में खराबी थी इसलिए ड्राइवर बस को जैक पर खड़ी कर मैकेनिक के पास चला गया। इससे पहले उसने बच्चों को नीचे उतार दिया। सभी बच्चों के बैग और पानी की बोतलें बस में ही रह गए। बच्चे सड़क पर खड़े थे।
विज्ञापन


इसी दौरान करीब सवा सात बजे वहां से सैर के लिए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना निकले। उन्होंने बच्चों को खड़े देखा तो वे अपने साथी मधुसूदन विज के साथ बच्चों के साथ रुक गए। इसके बाद उन्होंने अपने घर से बच्चों के लिए पानी और मिठाई मंगवाई। इसी दौरान एक बच्चे ने मधुसूदन विज के फोन से अपने अभिभावकों को फोन किया। बच्चे के पिता आए और अपने बच्चे को लेकर चले गए। इसके बाद खन्ना ने इस बारे में एसएसपी जे एलाचेजियन होशियारपुर से बात की। उन्होंने पुलिस की टीम मौके पर भेजी। करीब डेढ़ घंटे बाद ड्राइवर आया।

इसके बाद टायर बदला गया और करीब पौने नौ बजे बस स्कूल के लिए रवाना की गई। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने बताया कि खन्ना ने पुलिस कप्तान को सभी स्कूलों की बसों में ड्राइवर के साथ-साथ बस अटेंडेंट की उपस्थिति सुनिश्चित बनाने के लिए व्यापक कदम उठाने के लिए कहा है। उन्होंने इस संबंधी सभी निजी स्कूलों से भी आग्रह किया कि वे बच्चो की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें