डीएसपी सरवन सिंह बल, थाना कबीरपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे और घटना संबंधी जानकारी हासिल की। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने कुछ दूरी पर पीछा करके काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।
इस हादसे में सिविल अस्पताल में पहुंचे गांव भागो बुड्ढा के रहने वाले दिलजान सिंह, राजीव, मुनीश कुमार, शुभम सिंह, सीरत, पलक, गांव चक्क पत्ती बलू बहादुर के रहने वाली गुरकीरत कौर, गुरनूर कौर, अमृतप्रीत सिंह, कोमलप्रीत कौर, अभिनूर सिंह, सुखमनदीप कौर, गांव बूसोवाल के कोमलप्रीत, जसप्रीत सिंह, रमनप्रीत कौर, सुखमनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, जसकरण सिंह और गांव कबीरपुर की अमनप्रीत कौर सहित गुरमेज सिंह और गुरशांत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
थाना कबीपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह के अनुसार ट्रक ड्राइवर तो ट्रक लेकर निकल गया था। निजी स्कूल बस चालक ही नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस पलट गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
वाहेगुरु का शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ: सुखदेव सिंह
अकाल अकादमी के एमडी सुखदेव सिंह जज ने कहा कि स्कूल का समय 10 बजे था। ट्रक की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलटी। वाहेगुरु का शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एक बच्चे को स्कैनिंग के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल भेजा गया था। वह ठीक है और उसे भी घर भेज दिया गया है।
अबोहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर बुधवार सुबह घनी धुंध के कारण अगांव गुमजाल के पास राजस्थान की लोक परिवहन बस और पिकअप की टक्कर से पिकअप सवार 18 में से 14 मजदूर घायल हो गए। उन्हें श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना का समाचार मिलने पर थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव कल्लरखेड़ा निवासी मंजू पत्नी गुरसेवक सिंह, इलायची पत्नी रामकरण, कोमल पुत्री जसविंदर, ओम प्रकाश पुत्र रूपाराम, सरोज पुत्री गुरबचन सिंह, परमेश्वरी पत्नी बनवारीलाल, संतोष पत्नी दिलीप, महिंद्रो बाई पत्नी रामकरण, बलबीरो पत्नी छिंदर सिंह, वीरपाल पुत्री सुभाष, संजना पुत्री बृजलाल बुधवार सुबह पिकअप में सवार होकर श्रीगंगानगर के चक 15 जेड में किन्नू की तुड़ाई के लिए जा रहे थे।
जब उनकी पिकअप गांव गुंमजाल के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तो श्रीगंगानगर की ओर से आ रही लोक परिवहन की बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप सवार 14 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। थाना खुईयां सरवर पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने श्रीगंगानगर पहुंच गई।