फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 16 खेलों में मिलेगी छात्रवृत्ति, आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

एनएचपीसी उभरते खिलाड़ियों के लिए एनएचपीसी स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 16 खेलों को नामित किया है। इसमें फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, शूटिंग, क्रिकेट, तैराकी, कुश्ती, वॉलीबॉल, ब्रिज, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन और पैरा स्पोर्ट्स के लिए पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। छात्रवृत्ति स्कीम से संबंधित विवरण एनएचपीसी की वेबसाइट डब्ल्यू.एनएचपीसीआइंडिया.कॉम के कॅरिअर कार्नर पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2025 है। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। कोई हार्ड कॉपी या ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य 14-19 वर्ष (पैरा स्पोर्ट्स के लिए 14-24 वर्ष) की आयु के होनहार युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के प्रारंभिक वर्षों के दौरान खिलाड़ियों का एक टैलेंट पूल तैयार करना है।
विज्ञापन

16 खेलों में अधिकतम 32 छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्रावधान है। अपेक्षित मानदंडों को पूरा करने वाले आवेदनों पर दो श्रेणियों जिसमें एलीट स्कॉलर और स्कॉलर में स्कॉलरशिप के लिए विचार किया जाएगा। यह छात्रवृत्ति तीन वर्षों की अवधि के लिए प्रदान की जाएगी। एलीट स्कॉलर्स को पहले वर्ष 12 हजार रुपये प्रति माह, दूसरे वर्ष 13 हजार रुपये प्रति माह और तीसरे वर्ष 14 हजार रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

स्कॉलर्स को पहले वर्ष नौ हजार रुपये प्रति माह, दूसरे वर्ष 10 हजार रुपये प्रति माह और तीसरे वर्ष 11 हजार रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस छात्रवृत्ति स्कीम के तहत कुछ अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें