फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकारी दफ्तरों में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, रिश्वत के 10 केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पहले जहां केवल पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी के मामले सामने आते थे वहीं अब पिछले कुछ महीनों में एस्टेट कार्यालय से लेकर बिजली विभाग और फायर विभाग में भी भ्रष्टाचार के कई केस आ चुके हैं।
विज्ञापन

अगर सरकारी रिकॉर्ड पर ही नजर डाली जाए तो पिछले 10 महीनों रिश्वत के करीब 10 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक केस यूटी पुलिस के ही खिलाफ दर्ज हैं जबकि एस्टेट ऑफिस के भी दो बड़े मामले सामने आ चुके हैं। यूटी पुलिस व प्रशासन जनता के बीच जीरो टोलरेंस का दावा करता है।
विज्ञापन

सीबीआई भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस रही है तो शहर में विजिलेंस की कार्रवाई बिलकुल नाममात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें