फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होगी नेकचंद स्कॉलरशिप, तैयार रहें होनहार

Wed, 09 Dec 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉक गार्डन के निर्माता स्वर्गीय नेकचंद की याद में यूटी प्रशासन स्कॉलरशिप शुरू करने जा रहा है। प्रपोजल भी तैयार है। जानकारी अनुसार यूटी प्रशासन ने हर साल स्कूल स्तर पर होनहार युवाओं को नेकचंद स्कॉलरशिप देने का प्रपोजल तैयार किया है। एडवाइजर विजय कुमार देव से मंजूरी मिलते ही स्कॉलरशिप का ऐलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आगामी 15 दिसंबर को यूटी प्रशासन द्वारा नेकचंद के जन्मदिवस पर नेकचंद स्कालॅरशिप की घोषणा हो सकती है। यह स्कॉलरशिप 10वीं और 12वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को दी जाएगी। स्कॉलरशिप का आधार आय नहीं होगा। स्कॉलरशिप सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट को मिलेगी।

40 से 50 स्टूडेंट का किया जाएगा चयन  
नेकचंद स्कॉलरशिप के तहत 40 से 50 स्टूडेंट का चयन किया जाएगा। स्कॉलरशिप के लिए प्रत्येक सरकारी स्कूल से मेधावी स्टूडेंट का चयन एक कमेटी करेगी। सूत्रों के अनुसार स्कॉलरशिप के तहत हर साल  स्टूडेंट्स को 4 लाख की राशि वितरित की जाएगी। हर वर्ष नेकचंद के जन्मदिवस पर स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप मिलेगी।
विज्ञापन


विजेताओं को नहीं दी ईनामी राशि  
यूटी प्रशासन ने स्मार्ट सिटी प्रपोजल के तहत शहर के विभिन्न स्कूल और कालेज स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। करीब डेढ़ महीना पहले प्रतियोगिताओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों ने इनमें हिस्सा लिया। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी यूटी प्रशासन ने विजेताओं को कैश अवार्ड नहीं दिया है। कई अभिभावक शिक्षा विभाग के कार्यालय में ईनामी राशि पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें